जन्म देने वालों से अच्छी शिक्षा देने वालों को अधिक सम्मान दिया जाना चाहिए; क्योंकि उन्होंने तो बस जन्म दिया है ,पर उन्होंने जीना सीखाया है.
एक औसत दर्जे का शिक्षक बताता है. एक अच्छा शिक्षक समझाता है. एक बेहतर शिक्षक कर के दिखाता है.एक महान शिक्षक प्रेरित करता है.
यदि मैं दो अन्य लोगों के साथ चल रहा हूँ , तो वो दोनों मेरे गुरु की तरह काम करेंगे.मैं एक की अच्छी बातें पकडूँगा और उनका अनुकरण करूँगा, और दूसरे की बुरी बातें पकडूँगा और उन्हें अपने अन्दर सही करूँगा.
अगर किसी देश को भ्रष्टाचार – मुक्त और सुन्दर-मन वाले लोगों का देश बनाना है तो , मेरा दृढ़तापूर्वक मानना है कि समाज के तीन प्रमुख सदस्य ये कर सकते हैं. पिता, माता और गुरु.
यदि आपको लगता है कि आपका शिक्षक सख्त है तो तब तक इंतज़ार करिए जब तक आपको बॉस नहीं मिल जाता है. उसका कोई कार्यकाल नहीं है.
असफलता हमारी शिक्षक होनी चाहिए, हमारा अंत करने वाली नहीं. असफलता देरी है, हार नहीं. यह एक अस्थायी चक्कर है, गतिरोध नहीं. असफलता को हम केवल ना कुछ बोल के, ना कुछ कर के और ना कुछ बन के बच सकते हैं.

ટિપ્પણીઓ નથી:
ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો